टॉप 10 भोजपुरी हीरोइन / Top 10 Bhojpuri Actress in 2024

टॉप 10 भोजपुरी हीरोइन / Top 10 Bhojpuri Actress in 2024 – वर्तमान समय में भोजपुरी गाने और फिल्में काफी अधिक पॉपुलर हो रहे हैं और यूट्यूब पर व्यूज के मामले में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। भोजपुरी की कई सारी अभिनेत्रियां पापुलैरिटी के मामले में किसी दूसरे फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेत्रियों से कम नहीं है। भोजपुरी अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और कुछ बिग बॉस में भी जा चुकी हैं। यदि आप भी भोजपुरी फिल्में देखना पसंद करते हैं और Top 10 Bhojpuri Actress in 2024 के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको इससे संबंधित जानकारी देने जा रहे हैं।

Top 10 Bhojpuri Actress List in 2024

1. आम्रपाली दुबे (Bhojpuri Actress Amrapali Dubey):

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म के जरिए भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now
Bhojpuri Actress Amrapali Dubey
Bhojpuri Actress Amrapali Dube

निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद आती है और दोनों स्टार कई सारी फिल्में भी एक साथ कर चुके हैं। ‘पटना से पाकिस्तान’ फिल्म इनके करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली और ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने शहनाज की भूमिका निभाई थी।

भोजपुरी सिनेमा में काम करने से पहले आम्रपाली दुबे (Bhojpuri Actress Amrapali Dubey) ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ सीरियल में सुमन किरदार के रूप में मुख्य भूमिका में रह चुकी हैं। यह सीरियल एनडीटीवी इमेजिन चैनल पर प्रसारित किया जाता था।

इसके बाद उन्होंने ज़ी टीवी पर ‘सात फेरे’ और ‘मायका’ सीरियल में भी काम किया था। इसके अलावा वो ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ और ‘हॉन्टेड नाईट्स’ में भी नजर आ चुकी हैं।

2. मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa):

भोजपुरी फिल्मों से अपनी पहचान कायम करने वाली मोनालिसा (अंतरा बिश्वास) का जन्म 21 नवंबर 1982 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की है। भोजपुरी फिल्मों के अलावा वह कई अन्य भाषाओं की फिल्मों एवं टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।

मोनालिसा ने 1997 में ‘जयते’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद 1998 में Hamam fi Amsterdam फिल्म से ओड़िया, 2003 में Top Somrat फिल्म से बंगाली, 2006 में Jackpot से कन्नड़,  2008 में Vathiyar फिल्म से तमिल और Nagaram फिल्म से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया।

2008 में ही उन्होंने मनोज तिवारी एवं मिथुन चक्रवर्ती के साथ ‘भोले शंकर’ फिल्म के जरिए भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता था। हालांकि 2018 के बाद से वह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं है। उनकी आखिरी फिल्म Dulhan Chahi Pakistan Se 2 थी, जिसमें प्रदीप पांडे और राहुल देव जैसे कलाकारों ने काम किया था।

3. रानी चटर्जी (Bhojpuri Actress Rani Chatarjee):

रानी चटर्जी ने मनोज तिवारी के साथ 2003 में “ससुरा बड़ा पैसा वाला” फिल्म से भोजपुरी डेब्यू किया था। यह फिल्म उस समय काफी सुपरहिट साबित हुई थी और आज भी बॉलीवुड के सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक के रूप में गिनी जाती है। रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1979 को मुम्बई में हुआ था।

Bhojpuri actress Rani Chatterjee
Bhojpuri actress Rani Chatterjee

रानी चटर्जी का असली नाम Sabiha Shaikh है। उन्हें ‘देवरा बड़ा सतावेला’ फिल्म के लिए पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। इसके अलावा उन्हें Bhojpuri Film Awards 2013 में ‘नागिन फिल्म’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

4. अंजना सिंह (Bhojpuri Actress Anjana Singh):

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार अंजना सिंह का जन्म 7 अगस्त 1990 को लखनऊ में हुआ था। उन्होंने एक और फौलाद फिल्म से 2012 में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था।

bhojpuri actress anjana singh
bhojpuri actress anjana singh

उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कई सारी सुपरहिट फिल्मों जैसे संसार, ट्रक ड्राइवर, किसन पियवा के चारित्र बा, लावारिस, लहू के दो रंग, लव और राजनीति, सनकी दरोगा और नागराज, इत्यादि में काम किया है। इतना ही नहीं वह कई सारी भोजपुरी फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी कर चुकी है।

5. अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh):

अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था। उनके माता और पिता दोनों ही भोजपुरी सिनेमा एवं सीरियल में काम करते हैं। अक्षरा ने पहली बार 2010 में रवि किशन के साथ ‘सत्यमेव जयते’ भोजपुरी फिल्म में काम किया था।

bhojpuri actress akshara singh \\
Bhojpuri Actress Akshsra Singh

इसके बाद उन्होंने ‘सौगंध गंगा मैया के’ फिल्म में पवन सिंह और प्रदीप पांडे जैसे कलाकारों के साथ काम किया।

पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी को भोजपुरी दर्शक काफी अधिक पसंद करते थे। भोजपुरी फिल्मों के अलावा अक्षरा बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं।

इतना ही नहीं वह पहले भी कई सारे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।

6. काजल राघवानी (Bhojpuri Actress Kajal Raghwani):

काजल राघवानी का जन्म 30 जुलाई 1990 को गुजरात में हुआ था। ने सुगना फिल्म के जरिए भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद से वह पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, प्रदीप जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी है।

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Struggle  Story | Kajal Raghwani
Bhojpuri Actress Kajal Raghwani Struggle Story | Kajal Raghwani

उनकी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में ‘पटना से पाकिस्तान’ शामिल है जिसमें उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ काम किया था। International Bhojpuri Film Awards 2016 में उन्हें Bhojpuri Best Actress People’s Choice Award से सम्मानित किया गया था।

7. प्रियंका पंडित (Bhojpuri Actress Priyanka Pandit):

प्रियंका पंडित भी भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2013 में ‘जीना तेरी गली में’ फिल्म से भोजपुरी डेब्यू किया था। इतना ही नहीं 2014 में वह बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं। उन्होंने पवन पुत्र, इच्छाधारी, आवारा बलम, करम युग और तोड़ दे दुश्मन की नली राम और अली जैसी कई सारी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

Bhojpuri actress Priyanka Pandit
Bhojpuri actress Priyanka Pandit

इतना ही नहीं वह कई सारी भोजपुरी फिल्मों में आइटम डांस करते हुए नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था।

8. निधि झा (Bhojpuri Actress Nidhi Jha):

निधि झा कई सारी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पवन सिंह के साथ उनका आइटम डांस ‘लूलिया’ काफी वायरल हुआ था। इतना ही नहीं वो कई सारे हिंदी भाषी सीरियल जैसे बालिका वधू, क्राइम पेट्रोल, सपने सुहाने लड़कपन के, अदालत, एनकाउंटर, बेइंतहा, सावधान इंडिया और आहट सीजन 6 में नजर आ चुकी हैं।

Bhojpuri Actress Nidhi Jha
Bhojpuri Actress Nidhi Jha

भोजपुरी सुपर स्टार यश कुमार मिश्रा के साथ उनके प्रेम प्रसंग के चर्चे जोरों पर हैं और दोनों ने इस बात को सबके सामने जाहिर भी किया है।

9. गुंजन पंत (Bhojpuri Actress Gunjan Pant):

Bhojpuri actress Gunjan Pant

गुंजन पंत भी भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत एवं हॉट अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती है। उन्होंने भोजपुरी में कहर, सुहाग, नहले पर दहला, लक्ष्मण रेखा, मार देब गोली, केहू ना बोली, ओम हर हर महादेव, जैसी फिल्मों में काम किया है।

10. मधु शर्मा (Bhojpuri Actress Madhu Sharma):

Bhojpuri actress Madhu Sharma

मधु शर्मा भी बॉलीवुड की सबसे होनहार अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती हैं। 13 दिसंबर 1984 को जन्मी मधु शर्मा कई सारी सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं वह हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ एवं मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने 2013 में ‘एक दूजे के लिए’ फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। इतना ही नहीं वह भोजपुरी की कई सारी फिल्में प्रोड्यूस भी कर चुकी हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Leave a Comment

Discover more from Bollywood Punch: Audition and Reality Show Listing Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading