रविंद्र जडेजा की टीम को जीत के लिए अंतिम 5 ओवर में 70 रनों की जरूरत थी। 16वें ओवर में संदीप शर्मा के खिलाफ अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) और रविंद्र जडेजा ने 23 रन बना दिए।
इसमें रायुडू का योगदान 22 रनों का था। उन्होंने ओवर की अंतिम चार गेंद पर 6,6,6 और 4 रन बनाए।
अंतिम ओवर में चेन्नई को 27 रन चाहिए थे |
पहली गेंद पर धोनी ने छक्का लगाया और दूसरी गेंद वाइड थी।
इसके बाद लगा कि पंजाब के लिए मुश्किल होगी। लेकिन ऋषि धवन ने अगली गेंद डॉट फेंकी और तीसरी गेंद पर धोनी को आउट कर दिया। यहीं से सीएसके की हार पक्की हो गई।